News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

अमरोहा: मदरसे पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, 27 बच्चे झुलसे

रविवार की दोपहर को मदरसे के ऊपर से जा रहे खतरनाक 11 हजार वोल्ट की लाइन के तार टूटकर मदरसे पर जा गिरे जिसकी वजह से वहां अफरातरफरी मच गई और करंट से झुलसकर मदरसे में पढ़ने वाले लगभग 27 बच्चे घायल हो गए.

Share:

अमरोहा: यूपी के अमरोहा जनपद में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया जब एक मदरसे पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा जिसकी वजह से पढ़ रहे 27 बच्चे झुलस गए. तार टूटते ही वहां अफरातफरी मच गई. करंट लगने से झुलसे सभी छात्रों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बच्चों का हाल जानने के लिए जिले के डीएम और एसपी पहुंचे और उन्होंने बिजली विभाग से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए तुरंत वहां से गुजर रहे तार हटाने की वकालत की.

आपको बता दें की अमरोहा जनपद के थाना देहात इलाके के कांकर सराय गांव में बने मदरसे के पास से एक हाईटेंशन बिजली का तार गुजर रहा है. जिसकी कई बार शिकायत करने के बाबजूद बिजली विभाग की नींद नहीं टूटी. ये तार जस के तस बने रहे और हादसे को दावत देते रहे.

रविवार की दोपहर को मदरसे के ऊपर से जा रहे खतरनाक 11 हजार वोल्ट की लाइन के तार टूटकर मदरसे पर जा गिरे जिसकी वजह से वहां अफरातरफरी मच गई और करंट से झुलसकर मदरसे में पढ़ने वाले लगभग 27 बच्चे घायल हो गए. मदरसे के संचालक की माने तो दो या तीन बच्चों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है, जिनका इलाज जारी है.

हादसे की सूचना पाकर थाना देहात इलाके की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और गांव वालों के साथ राहत कार्य में जुटकर बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. मदरसे से जुड़ा मामला था इसलिए लोगों की भीड़ और किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए जिला अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया जो देर रात तक अस्पताल में तैनात था.

Published at : 13 Aug 2018 10:31 AM (IST) Tags: amroha UP news Madarsa ABP News
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

मोबाइल प्रीपेड यूजर्स के लिए खुशखबरी! राघव चड्ढा बोले- 'सरकार ने मेरी मांग...'

मोबाइल प्रीपेड यूजर्स के लिए खुशखबरी! राघव चड्ढा बोले- 'सरकार ने मेरी मांग...'

संजय राउत का बड़ा आरोप, कहा- 'चुनाव आयोग में होती है मैच फिक्सिंग'

संजय राउत का बड़ा आरोप, कहा- 'चुनाव आयोग में होती है मैच फिक्सिंग'

रामपुर के रोडवेज चालक की बेटी तारांकिता बनीं यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर

रामपुर के रोडवेज चालक की बेटी तारांकिता बनीं यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर

यूपी चुनाव: सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर फंसेगा पेच? 150 सीटों पर नजर

यूपी चुनाव: सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर फंसेगा पेच? 150 सीटों पर नजर

आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में SDRF उत्तराखंड की बड़ी उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया

आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में SDRF उत्तराखंड की बड़ी उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया

टॉप स्टोरीज

LPU में रेप मामले में FIR, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, यूनिवर्सिटी ने दी सफाई

LPU में रेप मामले में FIR, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, यूनिवर्सिटी ने दी सफाई

'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा

'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा

'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?

'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?

'ऐसा क्यों नहीं हुआ', CJP प्रदर्शन का जिक्र कर सरकार पर क्यों भड़के सोनम वांगचुक

'ऐसा क्यों नहीं हुआ', CJP प्रदर्शन का जिक्र कर सरकार पर क्यों भड़के सोनम वांगचुक